भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर जिले में निवासरत देश की सेवा के लिए अपना सर्वस्व देने वाले वीर सैनिक दशमेश साहू जो अभी देश की सेवा में अपना 3 वर्ष से अमृतसर पंजाब में सेवा दे रहे फिंगेश्वर मंडल के ग्राम जामगांव निवास उनके माता-पिता अमृतलाल साहू श्रीमती इंद्री बाई साहू साथ ही साथ उनके परिवार जनों का सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र में निवासरत देश सेवा में सेवा दे रहे उनके परिवार जनों का गमछा एवं श्री फल से सम्मान मंडल स्तर पर मंडल एवं जिला के पदाधिकारियों के साथ उक्त कार्यक्रम के लिए प्रदेश द्वारा समय निर्धारण 4 अप्रैल एवं 5 अप्रैल दो दिवस का किया गया है उक्त समय सीमा में इस कार्यक्रम को पूर्ण किया है, वर्तमान में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए /सोशल डिस्टेंस, मास्क, एवं सावधानी बरतते हुए /जिसमें मुख्य रुप से जामगांव सरपंच अरुण सिन्हा, एवं मंडल उपाध्यक्ष, मिंजून साहू, भाजपा मंडल महामंत्री फिंगेश्वर, प्रेमलाल टोडर भाजयुमो जिला मंत्री गरियाबंद, दशरथ सिन्हा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गरियाबंद, शंकर साहू लचकेरा मुकेश ध्रुव सांसद प्रतिनिधि जामगांव, विनीत उपाध्याय युवा नेता, लालता ध्रुव वरिष्ठ पंच जामगांव राधेश्याम साहू युवा कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
