कोरोना गाइड लाइन का करें पालन सुरक्षात्मक पहल जरूरी, डॉ. रश्मि
महासमुंद में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने लोगों से की अपील, कहा लोगों के सामूहिक प्रयास से मिलेगी कोरोना से जीत, भूपेश सरकार कर रही हरसंभव मदद, मास्क पहनें, सैनिटाइजर का करें रेगुलर यूज
आनंद भोई महासमुंद।कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने एक अपील जारी की है । डॉ रश्मि चंद्राकर ने महासमुंद जिले की जनता से कहा है कि , साथियों कोरोना संकट का ये कठिन समय है । छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित महासमुंद जिले में भी पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की दूसरी लहर का असर देखने को मिला है । ऐसे समय में कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई कमजोर ना हो , इस बात ध्यान रखने की जरूरत है । मेरी समस्त नागरिकों से अपील है कि कोरोना गाइड का पालन करें ।
सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के न निकले । हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतत्व में सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर में सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर संभव मदद का प्रयास कर रही है । पर हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपील करते हुए लोगों से कहा है कि , सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर कोरोना सुरक्षा कवच का पालन करें । आप सभी से अपील है कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे ( 45 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को ) कोरोना वैकेसिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाएं । तय सीमा में आने पर स्वयं अधिक से अधिक टीका लगाए और अन्य को भी लगवाने हेतु प्रेरित करे ।
