
संवाददाता राजेंद्र साहू
मगरलोड :- मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसट्ठी मे राजीव युवा मितान क्लब परसट्ठी द्वारा गांव के दो होनहार युवाओं का देश के सेवा के चयन हुआ हैं। जिनमे हेमंत ध्रुव जिनका चयन सीआईएसएफ मे तथा पेमन निषाद का बीएसएफ मे चयन हुआ हैं। समस्त ग्रामवासी परसट्ठी के उनके उज्जवल भविष्य तथा उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक सरपंच टोमन लाल साहू, नेहरू लाल साहू, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष गायत्रीशरण साहू, नरेन्द्र चंदे सदस्य युवा मितान क्लब, कोमेश साहू (शिक्षक), लीलाराम चंदे(शिक्षक), पूनमचंद,विष्णुराम, नीलकंठ साहू, संतराम साहू, नागेश्वर साहू, धनजीत साहू, ओंकार साहू, कुशल साहू, लक्ष्मण साहू, भुनेश साहू, टकेश्वर साहू, युवा मितान के समस्त सदस्य, समस्त ग्रामवासी परसट्ठी उपस्थित रहे। सरपंच टोमन लाल साहू ने बताया की यह सम्मान युवा मितान परसट्ठी के नेतृत्व मे युवा साथी गायत्रीशरण साहू, नरेन्द्र चंदे, नागेश्वर साहू तथा युवा मितान क्लब परसट्ठी के द्वारा दिया गया। सरपंच ने इस सम्मान समारोह को अत्यंत सराहा एवं अतुलनीय पहल बताया है।
