बाप के दशगात्र कार्यक्रम में आई बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
छुरा:- अपने पिता की दशगात्र कार्यकम में पति व बच्चे के साथ मायके आई महिला ने घर पर ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या क्यू की इसका खुलाशा नही हो पाया है।
मामला छुरा थाना क्षेत्र की ग्राम मडेली का है जहा ढाई महीने की बच्चे कि माँ ने अपने मायके में घर के मियार में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई जिसकी जानकारी लगते ही ग्राम के सनसनी फैल गई। छुरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार भोजकुमारी मरकाम 23 वर्ष पति उत्तम मरकाम शादी होकर ग्राम मड़ेली से गौरघाट मैनपुर गई थी 27 तारीख को भोजकुमारी के पिता की मृतु हो गई थी जिसमे शामिल होने के लिए भोजकुमारी अपने मायके मड़ेली आई हुई थी 2 तारीख को उसके पिता का दशगात्र कार्यक्रम था कार्यक्रम के बाद सब घरवाले अपने अपने कमरे में चले गए भोजकुमारी भी अपने ढाई माह की बच्ची व पति के साथ सोने एक कमरे में चली गई सुबह 5 बजे जब घर वाले उठे तो देखे की भोजकुमारी घर के अंदर मियार में रस्सी में झूलती हुई दिखी जिसे परिवार वाले आनन फानन में फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहा डॉक्टरों ने भोजकुमारी को मृत धोषित कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ रात में की ढाई माह के बच्चे की माँ ने इतना बड़ा कदम उठाया इसका पता अभी तक नही चल पाया है। छुरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है पुलिस का कहना है कि जब तक मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आ जाता तब तक कुछ नही बता सकते हमारी टीम जांच में लगी हुई है बहुत जल्द ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
