छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार “जीरो ” असम चुनाव में बन रहा ” हीरो”-हरीश साहू

“छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार “जीरो ”
असम चुनाव में बन रहा ” हीरो”-हरीश साहू

छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार नक्सली हमला अति दुर्भाग्यपूर्ण। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू राजिम ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा की अब छत्तीसगढ़ का राज पाठ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सम्हालने में आसकक्षमता नजर आ रही सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में अफसर वाद बेलगाम हो गया जहां सभी प्रशासन में बैठे आला अधिकारीयो के मनमानी के चलते व सूचना तंत्र विफलता हि मुख्य कारण मना जा सकता हैं छत्तीसगढ़ में दस दिवस के भीतर हि दो बड़े-बड़े नक्सली हमले को नक्सलियों ने अंजाम दिया। जिसमें दर्जनों वीर जवान शहीद हो चुके है। “भूपेश बघेल कि सरकार छत्तीसगढ़ में जीरो असम चुनाव में बन रहा हीरो” छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 29 जवानों की शहादत पूरे छत्तीसगढ़ ही नही अपितु सम्पूर्ण भारत देश के लिये अपूर्णीय छति है तथा पूरे भारत देश के अंदर छत्तीसगढ़ नक्सलियों का गढ़ होने का परिचय बीजापुर हमले ने पुनः दे दिया जो की हम सभी छत्तीसगढ़ वासियो के लिये अत्यंत मर्म स्पर्शी पीड़ा दायीं है , जिसके रोकथाम हेतु हरीश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द नक्सलियों पर कार्यवाही करे और सभी शहीद हुए वीर जवानों के लिये हरीश साहू ने श्री भूपेश बघेल की सरकार से सभी शाहिदो के परिवार वालो को 20 – 20 लाख तथा भूपेश सरकार को याद दिलाते हुये कहा की जब बस्तर टाईगर शाहिद महेंद्र कर्मा के शहीद होने पर उनके सुपुत्र को नौकरी कर सम्मानित किया है तो उसी राह पर बीजापुर में हुए सभी शहीदों के परिजनों के घर से एक लोगो को नौकरी दिया जाना चाहिए यदि मांग पूरा नहीं किया जयेगा या नक्सलियों के हमलों से निपटने के लिए कोई रास्ता नही बनाया गया तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), के सभी युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वरा भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग करेगी तथा शहीदों के परिवारो को न्याय दिलाने हेतु लामबन्ध हो के कार्य करेगी तथा विरोध हेतु विचार कर उग्र आंदोलन करने मजबूर हो कर लड़ाई लड़ेगी ।।