जनता कोरोना की चपेट में, छत्तीसगढ़ की पूरी सरकार असम में व्यस्त : चंद्रशेखर साहू*

*जनता कोरोना की चपेट में, छत्तीसगढ़ की पूरी सरकार असम में व्यस्त : चंद्रशेखर साहू*

*राजिम :-* क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं राजिम कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ राज्य तेजी से कोरोना की संक्रमण की चपेट में आने वाला राज्य बन गया है जो बहुत ही चिंताजनक है। कोरोना संक्रमण ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के गृह क्षेत्र दुर्ग जिले में ही सर्वाधिक प्रभावित किया है लेकिन इसके उलट प्रदेश सरकार व उसकी पूरी कैबिनेट व विधायकगण असम चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को अनाथ छोड़कर प्रदेश सरकार के मुखिया का यह अकर्मण्यतापूर्ण रवैया निश्चित ही निंदनीय है। स्वास्थ्य मंत्री की शक्तियों को छीन लिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की आवश्यक बैठक कृषि मंत्री लेते हैं यह प्रदेश में पहली बार हुआ है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले तो रोड सेफ्टी मैच का आयोजन कर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री ने संक्रमण की ओर धकेल दिया और अब आवश्यक उपाय करना छोड़कर अपनी कुर्सी बचाने के लिए गांधी परिवार की चरण वंदना में व्यस्त हो गए हैं। क्या छत्तीसगढ़ की जनता ने ऐसा दिन देखने के लिए ही दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की बागडोर सौंपी थी ? माननीय मुख्यमंत्री जी नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की बात करते हैं और आमजन के जीवन स्तर की चिंता करने की बजाय अपनी कुर्सी की चिंता में लगे हुए हैं,गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा सिर्फ जुमला ही साबित हुआ है। भूपेश सरकार केंद्र सरकार के ऊपर दोषारोपण करने की बजाय छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता करें।कोरोना अपना पैर पसार रहा है जिसकी चिंता छत्तीसगढ़ सरकार को नहीं है।