*मानस दर्शन के ऑनलाइन पटल पर मानस गोष्ठी सम्पन्न हुई*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-मानस दर्शन जीवन अर्पण के आयोजक व तकनीकी विशेषज्ञ दीपक गुहा ग्राम मरौद(कुरुद) जिला धमतरी के प्रयास से कोरोनाकाल के भयावह स्थिति पुनः निर्मित हो रही है ,जब फिर से धर्म व मानस मंच का आयोजन नही हो पा रहा है तब ऑनलाइन मानस गोष्ठी आयोजन मानस के विभिन्न प्रसंगों पर चिंतन के लिए व मानस मंडलियों के व्याख्याकार और संगीतकारो को जोड़ने के लिए एक अच्छा माध्यम के रूप पुनः उपयोग किया जा रहा है।ऑनलाइन गोष्ठी के इस तारतम्य में राज्यस्तरीय ऑनलाइन मानस गोष्ठी के चतुर्दश अंक 2 अप्रैल 2021 को सम्पन्न हुआ।जिसमें वक्ता के रूप में आमंत्रित हुए मानस के प्रखर वक्ता नूतन साहू टोकरों , मानस मर्मज्ञ चिंतक आदरणीय मानस पंकज जी नवागढ़ बेमेतरा,इसी क्रम में आमंत्रित हुए मानस महारथी श्रध्देय निर्मल कुमार शुक्ला जी वाशिंग महाराष्ट्र का गहन व्याख्यान सबको आकर्षित करते रहे।कार्यक्रम का संचालन अजय उमरे जी लिटिया सेमरिया ने किया और संगीत की सरस् प्रस्तुति सुश्री बरखारानी सिन्हा बागाडोर कांकेर द्वारा की गई।राज्यस्तरीय ऑनलाइन मानस गोष्ठी के संयोजक आरडी साहू के द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया।इस ऑनलाइन कार्यक्रम में आशीर्वादक के रूप आदरणीय अर्जुनपुरी गोस्वामी व गोपाल वर्मा उपस्थिति रहे, पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से मानस के विद्वत जन जुड़ कर रामकथा श्रवण पान करते रहे।
मानस दर्शन जीवन अर्पण के जिला संयोजक मुन्नालाल देवदास गरियाबंद,जे एल देवांगन जिला धमतरी,अशोक साहू जिला रायपुर ,लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा जिला कांकेर,गुप्तेश्वर बघेल जिला कोण्डागांव, लोकेश गायकवाड़ जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा जगदलपुर, लिलार सिन्हा जिला बालोद, कनस कुमार कोमरे जिला राजनांदगांव ,रामदत्त साहू जिला कवर्धा ,देवलाल सिन्हा जिला बेमेतरा ,चिंताराम सेनजिला महासमुन्द, श्रीराम यादव जिला बिलासपुर आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।
