*किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में स्थानीय परीक्षाओ का परिणाम हुआ जारी*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में शनिवार को शिक्षा सत्र 2020-21 का स्थानीय परीक्षाओ का परिणाम जारी किया गया।विदित हो कि प्रदेश सरकार द्वारा समुचे छत्तीसगढ़ में जब स्कूल-कालेज को पूर्ण बन्द करने का आदेश जारी हुआ उससे 1 दिन पूर्व अर्थात 20 मार्च तक नवमी व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाए ऑफलाइन मोड़ में स्कूल स्तर पर ली जा चुकी थी।इसी तरह 12 मार्च तक पहली से आठवीं का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन ऑनलाइन मोड़ पर लिया जा चुका था।जिसके फलस्वरूप आज इन सभी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।इस दौरान कोरोना काल के वर्तमान बढ़ते प्रकोप को ध्यान रखते हुए परिणाम घोषणा में विद्याथियो को शामिल नही किया गया व भीड़ न हो इसे ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय पर कक्षानुसार पालको को आमंत्रित कर कक्षा शिक्षकों के माध्यम से परिणाम की घोषणा की गई।जो पालक विद्यालय नही आ पाए उन्हे फोन के माध्यम से परिणाम की जानकारी दी गई।इस दौरान सभी शिक्षकों व पालको ने सीमित सँख्या में उपस्थित होकर कोरोना गाइडलाइन के तहत मास्क ,सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंस का अनिवार्य रूप से पालन किया।
घोषित परीक्षाफल के आधार पर कक्षा पहली में प्रथम गौरव सोनकर व द्वितीय चाँदनी,दूसरी में प्रथम तनुजा व द्वितीय रेहांश ,तीसरी में प्रथम मोक्षिता व शुभम तथा द्वितीय दामिनी व मोहित ,चौथी में प्रथम उभयसिंह गौतम व द्वितीय विद्या ठाकुर ,पांचवी में प्रथम प्रभात व द्वितीय वेदिका ,छठवीं में प्रथम मधु अग्रवाल व द्वितीय भाग्यलक्ष्मी साहू ,सातवी में प्रथम निर्मल व द्वितीय नितेश ,आठवी में प्रथम मानसी व द्वितीय पल्लवी ,नवमी में प्रथम लिपाक्षी व द्वितीय हिमांशु ,ग्यारहवीं में प्रथम ओजस्वी साहू व द्वितीय डुमेन्द्र सिन्हा रहे।साथ ही अन्य विद्याथियो का परीक्षाफल भी सर्वोत्कृष्ट रहा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा इन होंनहार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।साथ ही यह भी घोषणा की गई कि जैसे ही सरकार द्वारा नए शिक्षण सत्र के लिए गाइडलाइन जारी होगी,उसके तहत सभी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन मोड़ पर शुरू की जाएगी।इस अवसर पर प्रबंधन मंडल ,शिक्षक और पालकगण उपस्थित थे।
