सांसद चुन्नीलाल साहू ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते इलाज करा रहे पुष्पेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ग्राम बेहरापाल में जहर खाकर हुवे मृत के परिवार से मिले सांसद चुन्नीलाल साहू
मृत आत्माओं को दी अपनी श्रद्धांजली, परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की

प्रदेश में हो रहे सामुहिक मौत के प्रति जताई अपनी चिंता

जामगांव(फिंगेश्वर):- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी आज फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेहरापाल में कीटनाशक सेवन कर सामूहिक आत्महत्या करने वाले परिवार के परिजनों से मुलाकात कर मृत आत्माओ को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रदेश में हो रही सामुहिक मौतों के लिए चिंता व्यक्त की और कहा कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही है, कारण क्या है, प्रदेश सरकार को इस विषय में गहन चिंतन की आवश्यकता है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने बेहरापाल निवासी दुर्गेश साहू और उसकी पत्नी पुनिया बाई की मौत और बेटे पुष्पेंद्र की गंभीर दशा को लेकर उठ रहे सवालों के विषय मे भी परिजनों से जानने की कोशिश की।ज्ञात हो कि कि इन तीनों ने कीटनाशक का सेवन किया था, जिसकी ख़बर आसपास के लोगों को पडोसी जागेश्वर ने दी और किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर सबने अंदर जाकर देखा कि तीनों बेसुध पड़े हैं,कीटनाशक सेवन करने वाले इन तीनों पीड़ितों को अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश साहू को मृत घोषित कर दिया।जबकि पुनियाबाई व पुष्पेंद्र को गंभीर दशा के कारण रायपुर रिफर किया, जहां पुनियाबाई ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और पुष्पेंद्र अभी भी जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। इस तरह मौत को गले लगाने की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की वज़ह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। जिस तरह से छत्तीसगढ़ प्रदेश में सामूहिक मौतों की घटनाएं बढ़ी है, प्रदेश सरकार को इन मामलों में जांच करनी चाहिए। ग्राम बेहरापाल के साहू परिवार पर आई इस विपदा ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। शासन व पुलिस प्रशासन को इसकी तह तक जाना चाहिये।

सांसद चुन्नीलाल साहू ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते इलाज करा रहे पुष्पेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मृतक के परिजनों से मिले सांसद चुन्नीलाल साहू