छत्तीसगढ़ की प्रभारी डॉ पलक वर्मा एवं अतिथियों का एमसीबी जिले में हुआ भव्य स्वागत।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी डॉ पलक वर्मा एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव(आदि बाबा) युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्य क्ष मुजस्सम नजर एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी अनिमेष सिंह शनिवार को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ पहुंचे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के पदाधिकारी घुटरी टोला बैरियर के पास पहुँचे.यहाँ बाइक रैली से 500 बाइक के साथ एम सी बी ज़िले के यूथ कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष वेंकटेश सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यहाँ स्वागत कार्यक्रम के बाद रैली खेड़िया टाकीज के पास पहुंची।यहाँ जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के जिला पदाधिकारी एवं मनेन्द्रगढ़ विधानसभा एवं भरतपुर सोनहत के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सभी कांग्रेसी नेताओं का भाव स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश साहू, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वेंकटेश सिंह, राजा पांडे, रंजन शर्मा, शेष तिवारी, स्नेह शुक्ला, दीपक गुप्ता, विजय सूर्यवंशी, तरुणेन्द्र पांडे, शिवम सिंह, प्रिंस पांडे, रायसेन समेत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी।सम्मलेन के दौरान डा. पलक वर्मा ने कहा कि हमने जो नीतियां बनाई है उससे हर वर्ग के लोगो को इसका लाभ मिल रहा है।अगर हम हितग्राही के पास नहीं जाएंगे तो हमें वोट देने कोई नहीं आएगा,उन्होने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा है।इसके साथ ही उन्होंनें कहा है कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े 4 साल में प्रदेश का जो विकास किया है वह प्रदेश के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही हुआ है।सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाना है,इसलिए चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एक एक हितग्राही तक पहुंचना है,उन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाना है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी उसी तर्ज पर इस बार भी जीत हासिल करना है,पार्टी के बहुत सारे लोग मुझसे नाराज हो सकते हैं,पार्टी के पदाधिकारियों से नाराज हो सकते हैं।लेकिन इन साढ़े 4 सालों में सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं इससे सब को लाभ मिल रहा है।एक-एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व्यंकटेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बदौलत ही छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीतने में सरकार को सफलता हासिल हुई है।2018 में सरकार बनने के बाद 2500 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई और इन साढ़े 4 सालों में लक्ष्य से कई गुना ज्यादा हर साल धान खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ पहुंच रहा है, साथ ही प्रदेश के ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद साढ़े 4 साल में जो विकास कार्य हुए है वह काबिले तारीफ है, साढ़े 4 सालों में अबुझमाड़,नक्सल प्रभावित क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्यमंत्री ने तस्वीर बदल दी है।यह काम सिर्फ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के बदौलत हुआ है। एक एक गांव का विकास होने के साथ एक एक ग्रामीण तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने से खुशहाल जिंदगी जी रहे है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि चुनाव के लिए कुछ ही महीने शेष रह गए हैं ऐसे में इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है. इसलिए अभी से कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं.एक एक ग्रामीण तक पहुंचकर साढ़े 4 सालों के विकास कार्यों को गिनाने के साथ एक बार फिर से उनका विश्वास जीते।