गरियाबंद – गरियाबंद जिले की मैनपुर में आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा जैसे ही पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं ने झरियाबाहरा से जोरदार बाइक रैली निकाल कर स्वागत किया मैनपुर वन विभाग मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में शामिल होने बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं मोदी सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, कृष्णपाल गुर्जर ,भानुप्रताप सिंह वर्मा भी पहुंचे लगभग 3 घंटे तक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्रियों एवं भाजपा के नेताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य के भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की संकल्प लिया गया साथ ही परिवर्तन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, विधायक शिवरतन शर्मा, अशोक बजाज, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी,पूर्व विधायक पिंकी धुर्व,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गरियाबंद अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,हलमान धुर्वा एव संख्या में भाजपा वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व क्षेत्र लोग हजारों की संख्या उपस्थित थे।
