सियासी नज़र – कांग्रेसी पालिका उपाध्यक्ष का भाजपाई पालिकाअध्यक्ष पति के कंधों पर हाथ -समर्थन या विरोध

वर्तमान भाजपाई पालिका अध्यक्ष और सीपीआई की पूर्व पालिका अध्यक्ष भी दिखी एक साथ 

किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिकाओं में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती है ।किरंदुल नगर में भीषण गर्मी के बीच जहाँ टेम्परेचर 35 डिग्री के पार हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ किरंदुल की राजनीति के कारण तापमान और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं । होटलों में चल रही ठंडी लस्सी और मट्ठे की चुस्की के बीच एक फोटो व्हाट्सएप पर न्यूज़ पेपर पर जबरदस्त वायरल हो रहा है कि किरंदुल के वार्ड नं 17 में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किरंदुल पालिका अध्यक्ष के करकमलों से किया गया ।जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि पालिका के कांग्रेसी उपाध्यक्ष का हाथ पूर्व पालिका अध्यक्ष और वर्तमान भाजपाई पालिका अध्यक्ष के पति के कंधों पर रखा हुआ है साथ ही फ़ोटो में वर्तमान भाजपाई पालिका अध्यक्ष के साथ सीपीआई की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के साथ फोटो का दिखना किरंदुल की राजनीति को एक नया आयाम दे सकता है ।परंतु भीषण गर्मी के बीच गमछा ओढे कुछ लोगों में यह भी चर्चा है कि क्या किरंदुल पालिका में सत्ता और विपक्ष खत्म कर दोनों राजनेतिक दल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं या सत्ता में आसीन भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को अपने साथ मिला लिया है ।साथ ही वर्तमान भाजपा पालिका अध्यक्ष के साथ सीपीआई की ओर से पूर्व में किरंदुल की पालिका अध्यक्ष रही पालिका अध्यक्ष का फोटो भी नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है । खैर कुछ भी हो किसी भी पार्टी के नेता का हाथ किसी भी पार्टी के नेता के कंधों पर हो चाहे किसी भी पार्टी की पालिका अध्यक्ष का फोटो किसी भी पार्टी की पालिका अध्यक्ष के साथ हो ।परंतु किरंदुल का विकास सर्वोपरि होना चाहिए ।