
मुड़ागांव(कोरासी) :- आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय, कमार एवं भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद जिला के छुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलझर के एक ऐसे भुंजिया परिवार हैं, जो अपने गरीबी परिस्थितियों से सामना कर जीवन यापन कर रहे हैं। परिवार में दुलौरिन बाई भुंजिया (70) यह बीमार है,इन्हें तत्काल भुंजिया अभिकरण से आर्थिक मदद की आवश्यकता है, इनकी बहु संतोषी भुंजिया ने बताया कि मेरे पति को गुजरे लगभग 10 वर्ष हो गई लेकिन हमें शासन से जो आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है, मैं मजदूरी कर अपने दो बच्चों को बड़ी कठिनाइयों से पढ़ाई करवा रहा हूं ।हमें प्रधानमंत्री आवास योजना भी नहीं मिला है मेरे बेटी कु. अश्वनी कक्षा 10वी और एक बेटा विक्रम कुमार भुंजिया कक्षा 7वी बच्चों ने बताया कि हमें स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल रहा है। हमारे पढ़ाई लिखाई में बहुत ही खर्च होती है। हमारी मां मजदूरी कर मुश्किल से खर्च उठा पाती है। इन भुंजिया परिवारों से मिलने पहुंचे जिले के समाजसेवी मनोज पटेल, पुनीत ठाकुर, रेखराम ध्रुव ने इन स्कूली बच्चों की भविष्य में परेशानी ना हो इसके लिए मदद की तत्काल कलेक्टर महोदय से अपील की हैं।
