छत्तीसगढ़ शिवसेना का  रायपुर प्रदेश कार्यालय में सम्भागीय बैठक हुआ ।

महासमुंद:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिसमे माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ,इन लहरे जिला सचिव के प्रस्ताव पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसंशा पर खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से रमेश  डहरिया निवास ग्राम हरनादादर को पार्टी का प्रत्याशी बना गया। साथ ही बसना विधानसभा से दिनेश सेठ / सेवकदास दीवान इन दो नामो की घोषना कि गई है जिसमे किसी एक को प्रत्याशी बनाया जा सकता है । एवम पूरे प्रदेश के 20 विधानसभा से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किया गया।

शिवसेना पार्टी का वचननामा
1 प्रदेश के बेरोजगारों को स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में 70% तक का रोजगार दिलाएंगे
2 हमर कन्या योजना लागू करेंगे जिसमे बेटी पैदा होने से पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्चा शिवसेना देगी
3 छत्तीसगढ़ी बच्चो के विकास के लिए कक्षा पहली से अंग्रेजी शिक्षा अनिवार्य करेंगी
4 स्थानीय निकाय में बार बार बढ़ाए टैक्स को कम करेंगे
5 वन विकाश करके प्रदेश में वन प्रतिशत 50% करना है
6 बेरोजगारों को 5 हजार मानदेय राशि दिलाएंगे
7 बूढ़ा देव मंदिर का पुनरुद्धार वा सनातनी मंदिर का जीर्णोद्धार करने में वचनबद्ध
8 किसानों का फसल का मूल्य 3500 रू प्रति क्यूंटल देंगे
9 बुजुर्ग, विधवा ,पेंशन प्रतिमाह 5000 रू राशि दी जाएगी
10 हर विधानसभा में ITI सेंटर खोला जाएगा
11 महिलाओं को घर बैठे प्रतिमाह 5000 रूपये की आमदानी कराएगी
छत्तीसगढ़ शिवसेना इन सभी जनकल्याणकारी व विकासकार्य छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने के लिए इन सभी योजनाओं को लागू करने के लिए वचनबद्ध है l