एस डी एम जायसवाल का ताबड़तोड़ एक्शन ,बीना मास्क धारी दुकान दारों सहित यात्रियों पर चलानी कार्रवाई
आनंद भोई बागबाहरा।जिले में कोरोना संक्रमण की भयावह उपजे स्तिथि को देखते हुए पूरे प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण से निपटने तरह तरह के प्रयास में लगी है। लोगो को कोरोना वैक्सीन के प्रति जन जागरुकता अभियान चला रही है तो कही प्राशासन की गाइड लाइन को पालन करने लोगों को समझाइस दे रही है फिर भी बहुत से लोग कोरोना महामारी से भयमुक्त होकर अपनो सहित दुसरो को परेशानी में डालने पर तुले हुए है।ऐसे लोगो को सबक सिखाने के लिए बागबाहरा के अनुविभागिय अधिकारी (SDM)भागवत प्रसाद जायसवाल ने क्षेत्र का भ्रमण कर बीते दिन तेंदुकोना थाना क्षेत्र में लोगो को शासन की गाइडलाइन पालन करने हेतु सुझाव एंव न मानने वालों पर चलानी कार्रवाई करते देखा गया। जिसमे तेंदुकोना के कई दुकानदार सहित बाइक सवार चार पहिया वाहन में बैठे लोगो को भी बीना मास्क लगाये देख चलानी कार्रवाई किया गया । तेंदुकोना में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अचानक चलानी कार्रवाई देख लोग सकते में आ गए और बिना मास्क लगाए आवाजाही करने वाले एंव दुकानदारों ने मास्क खरीदकर पहनना शुरू कर दिया।
