नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत दर्ज कराने, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव को मिली नगर निगम भिलाई की बड़ी जिम्मेदारी

 

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत दर्ज कराने, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव को मिली नगर निगम भिलाई की बड़ी जिम्मेदारी

आनंद भोई बागबाहरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकायों की चुनाव होने वाले है जिसमे कांग्रेस पार्टी को जीत दर्ज कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ल ने चुनाव पर्यवेक्षको की सूची जारी की है ।
सूची में भिलाई नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक की सूची है, जिनमे खल्लारी विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारिकाधीश यादव को नगर निगम भिलाई की जिम्मेदारी मिली है।
कार्यकर्ताओ का कहना है जिस प्रकार मरवाही के चुनाव में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने अपनी पूरी जिम्मेदारी से कांग्रेस पार्टी को मरवाही चुनाव में जीत दिलाई उसी प्रकार नगर निगम भिलाई में भी अपने कांग्रेस पार्टी को विजय श्री प्राप्त होगी। वहीं नगर निगम भिलाई की जिम्मेदारी गिरीश देवांगन एंव अर्जुन तिवारी को भी दी गई है।