कोविड 19 के दुष्प्रभाव रोकने मास्क जागरुकता अभियान, चालानी कार्यवाही करते हुए बंसुला पँचायत ने 3940 रूपये की राजस्व जुर्माना वसूली

कोविड 19 के दुष्प्रभाव रोकने मास्क जागरुकता अभियान, चालानी कार्यवाही करते हुए बंसुला पँचायत ने 3940 रूपये की राजस्व जुर्माना वसूली

आनंद भोई महासमुंद।देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है। मार्च में कोरोना वृद्धि दर पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर गई है। मार्च में कोरोना ने अपनी रफ्तार की झलक दिखा दी है और एक अनुमान जताया गया है कि अप्रैल में यह अपने चरम पर होगी। वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान है कि इसी महीने के मध्य तक कोरोना अपने पीक पर होगा और पूरे देश में कहर मचा सकता है। हालांकि, इसके बाद गिरावट की भी संभावना जताई जा रही है।
2 अप्रैल को बंसुला ग्राम पँचायत से सचिव कृष्ण कुमार साहू,जनपद पंचायत करारोपण अधिकारीं सम्पत दीवान एवम पँचायत कर्मचारी कुलमणि साव ने पदमपुर रोड बसना बंसुला के सड़क मार्ग में बिना मास्क लगाये आने जाने वाले राहगीरों को रोककर कड़ी कार्यवाही करते हुए 3940 रूपये का अर्थदण्ड राजस्व वसूला गया।
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली तथा हरियाणा के मुख्य सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों, पुलिस प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में गौबा ने कहा कि इन राज्यों में स्थिति चिंताजनक है। पिछले 15 दिनों में इन राज्यों में कोरोना के 90 फीसदी संक्रमण और मौतें दर्ज की गई हैं। कई राज्य पिछली पीक को पार कर चुके हैं। कई पीक के करीब पहुंच चुके हैं।