प्रदेश सरकार के द्वारा बताए गए बेरोजगारी दर के आंकड़े झूठे साबित हुए – योगेश्वर राजू सिन्हा।

महासमुन्द:- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रदेश सरकार के दिए गए झूठे रोजगार के आंकड़ों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगवाया था जिसमें उन्होंने प्रदेश में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया है कहा था। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में बेरोजगारी दर 0.5 प्रतिशत है तो कांकेर जिले में भर्ती के लिए निकाले गए पदों में मिले आवेदन इतनी ज्यादा मात्रा में क्यों और कहां से आए हैं। उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में निकले 61 पदों के नौकरी के लिए 51,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं जो प्रदेश सरकार की रोजगार संबंधी एवं बेरोजगारी के दिए गए आंकड़ों को झूठा साबित कर रहे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पिछले 5 वर्षों से बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छलता रहा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। निकाले गए भर्ती परीक्षाओं में भी प्रदेश सरकार के संरक्षण में भी भारी धांधली किया है। लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता को भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ताक पर रख कर अपने लोगों को नौकरी दिया लेकिन कई वर्षों से कठोर परिश्रम कर रहे अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के 10 युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे। लेकिन साढ़े चार वर्षों तक युवाओं को धोखा देने के बाद अपने सरकार के अंतिम पड़ाव में युवाओं को फिर से ठगने के लिए आये है।