20 सितंबर दिन बुधवार को एमसीबी जिले में प्रवेश करेगा भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा का रथ।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़:- जिला में भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा का रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज-धज कर तैयार हैं।छत्तीसगढ़ मे पहली रथ यात्रा का शुभारंभ 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से प्रारम्भ किया गया ।जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को झंडा दिखा कर जशपुर के खुड़िया रानी से बिलासपुर के रतनपुर के लिए रवाना करेंगे।परिवर्तन यात्रा पंचम दिवस 20 सितम्बर, बुधवार को मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर जिला मे प्रवेश करेगी जिसके लिए यात्रा प्रभारी वीरेंद्र सिंग राणा को बनाया गया है।परिवर्तन यात्रा के लिए एम सी बी जिला के ग्राम दुबछोला मे सुबह 10:30 बजे स्वागत सभा का आयोजन किया गया है। जिसके कार्यक्रम प्रभारी अरुणोदय पाण्डेय, रामलाल साहू को बनाया गया तथा इस यात्रा का कोरिया जिला में समापन हो कर काफिला नवीन जिला एम सी बी मे प्रवेश करेगा,जहां सुबह 11 बजे चिरमिरी के आम्रकुंज क्रीड़ा स्थल पर आमसभा होगी। जिसके कार्यक्रम प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, डमरू बेहरा को बनाया गया है।यात्रा दोपहर 12:30 बजे नागपुर हनुमान मंदिर मे पहुंचेगी जहां आम सभा का आयोजन किया गया है, जिसकी प्रभारी चम्पादेवी पावले होंगी तथा दोपहर 1:40 बजे ग्राम लाई मे स्वागत सभा का प्रभारी राहुल सिंह को नियुक्त किया गया है। यात्रा ग्राम लाई से चल कर दोपहर 3:30 बजे मनेन्द्रगढ़ स्थित दीनदयाल तिराहा आएगी जहां स्वागत सभा के आयोजन के लिए धर्मेंद्र पटवा और आलोक जायसवाल को प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी रामलखन सिंग, गोमती द्विवेदी ,राहुल सिंह को बनाया गया है।मनेन्द्रगढ़ विधानसभा प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, डमरू बेहरा, संजय सिंह तथा भरतपुर – सोनहत विधान सभा के प्रभारी चम्पादेवी पावले, दुर्गा शंकर मिश्रा, राम प्रताप मरावी होंगे।भाजपा नेत्री प्रवीण सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है तथा परिवर्तन यात्रा का रथ आकर्षक का केंद्र होगा। यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं।रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।