बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मणों का विशाल समागम एवं छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास कार्यक्रम | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर को आवंटित 2 एकड़ भूमि में विप्र बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिनांक 17 सितंबर 2023 को करेंगे |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र चौबे संसदीय कार्य, शिक्षा,जल संसाधन, पशुपालन एवं पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन करेंगे | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत राजेश्री रामसुंदर दास जी महाराज अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, प्रदीप शर्मा सलाहकार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन, प्रमोद दुबे सभापति एवं पूर्व महापौर नगर निगम रायपुर, राकेश चतुर्वेदी अध्यक्ष, जैव विविधता बोर्ड एवं पूर्व प्रमुख वन विभाग मौजूद रहें |
यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर में आयोजित है |
