जी – 20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता व प्रभुत्वशाली भारत ने विश्व पर छोड़ी अमिट छाप – योगेश्वर राजू सिन्हा।

महासमुन्द :- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इसके साथ ही कई ऐतिहासिक फसलों एवं मुद्दों को लेकर चर्चा भी हुई। यह शिखर सम्मेलन देश के हर उस नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है जो भारत की सांस्कृतिक मूल्यों की महानता में विश्वास करता है। जी-20 की अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। जी-20 शिखर सम्मेलन के जरिए दुनिया ने भारत की विरासत और सांस्कृतिक छटा देखी। पहली बार इतने भव्य पैमाने पर जी-20 समिट का आयोजन हुआ। दो दिन के सम्मेलन के जरिए से यह साबित हो गया कि आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और ताकतवर है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बैठक में भारत की आर्थिक व्यवस्था को तेजी मिलेगी। बैठक में अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, अरब राज्य और यूरोपीय संघ को जोड़ने वाले व्यापक रेल और शिपिंग कनेक्टिविटी नेटवर्क की भी घोषणा की गई जो भारत में व्यापार की संभावनाओं को बढ़ाएगा और अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के आह्वान के साथ भारत ने जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की। यह आदर्श वाक्य हमारी सालों पुरानी सभ्यता लोकाचार और वसुधैव कुटुंबकम यानी पूरी दुनिया एक परिवार है की संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप के साथ संपन्न हुआ। भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन में अपने मूल एजेंडा और परिणाम के मामले में इतिहास का सबसे महत्व है ।