
महासमुंद – केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी शुरू होने से पूर्व सेंट्रल पुल में की गई कटौती को लेकर कांग्रेस नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। महिलांग ने कहा कि जब से केंद्र सरकार की ओर से चांवल 86 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन ही खरीदने की घोषणा की गई है। तब से केंद्र सहित यंहा राज्य के भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला लग गया है। क्योंकि उन्हें मालूम चल गया है कि अगर उन्होंने कुछ भी कहा तो उन्हें पार्टी द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। महिलांग ने किसानों से कहा ये वहीं भाजपा सरकार है जो चुनाव से पूर्व ढ़िढोरा पीटते हुए आ रही है कि 80 फीसदी धान खरीदी वे करते है। अब जब इस वर्ष भूपेश सरकार ने खरीदी की लिमिट 15 से 20 किवंटल और समर्थन मूल्य को भी बढ़ा दिया है तो केंद्र सरकार ने अभी से अपने हाथ खींच लिए है। महिलांग ने कहा कि इससे छग के किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में जब तक कका भूपेश बघेल है तब तक किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने कहा है कि वे 20 किवंटल और तय नए समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से इस वर्ष धान खरीदी कर अपना वायदा निभाएगी। केंद्र चाहे कटौती करें या कुछ भी करें। हां खरीदी के बाद वर्तमान में कटौती को लेकर मौन साधे हुए भाजपा नेता ये जो बयान देंगे कि छग में होने वाली धान खरीदी का 80 फीसदी केंद्र सरकार करती है। महिलांग ने कहा कि 2013 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब तक प्रदेश में धान खरीदी और किसानों को बोनस भी मिलता था ।
