
बीजापुर :- आयुष्मान भवः कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 13 सितंबर को भारत के राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु के द्वारा एवं केन्द्रीय मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्रियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समस्त राज्यों से राज्यपाल्, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा संबंधित विभागों के मंत्री वर्चुअल शामिल होंगे। इसी के तहत जिला स्तर पर उद्घाटन कार्यक्रम 13 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल बीजापुर एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
