40 लीटर महुआ शराब के साथ महिला हुई की गिरफ्तार l 

अनिल मेसर्स

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई बड़ी कार्रवाई आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसने एवं अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा से लगातार दिशा-निर्देश प्राप्त हो रहे हैं इसी दौरान  थाना प्रभारी कुसमी को  मोबाईल केे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि लाईन पारा कुसमी निवासी पार्वती पैकरा अपने घर में अवैध महुआ शराब का भण्डारण कर विक्रय कर रही है कि सूचना को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेन्द सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी को अवगत कराकर उनके मार्ग दर्शन पर थाना कुसमी प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल द्वारा हमराह स्टाप प्र. आर. सुकेश एक्का, प्रधेश पैकरा, आर. चंदरसाय, आर, मूलधर पैकरा, आर. संजय साहू, आर. संजय तिर्की एवं महिला आर. सरिता एक्का साथ लेकर मुखबीर के बताये अनुसार हमराह गवाहन के पार्वती पैकरा पति स्व. परदेशी पैकरा उम्र 45 वर्ष साकिन लाईनपारा कुसमी के घर पर रेड कार्यवाही किया जहां एक ताला बंद कमरे को आरोपिया से खुलवाने पर कमरे के अंदर प्लास्टिक के अलग-अलग डिब्बों / गेलन में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ। जिसे जप्त कर आरोपी महिला का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) का पाये जाने से हिरासत में लेकर थाना लाकर अपराध क्रमांक 65 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 09/09/2023 को गिरफ्तार किया गया है। जिसे रिमाण्ड हेतु आज दिनांक 10/09/2023 को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।