लाखों की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल l 

(अनिल मेसर्स)

बलरामपुर:-  बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में अंतर्गत मुर्गी फॉर्म में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की राशि को बरामद कर आरोपी चोर को पुलिस ने भेजा जेल दरअसल 2 सितंबर को प्रार्थी राजेश सिंह निवासी मेढ़ारी द्वारा थाना बसंतपुर में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 अगस्त के रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके बालाजी पोल्ट्री फार्म दुकान के जाली को तोड़कर काउण्टर के दराज में रखे मुर्गी बिक्री की नगदी रकम 1,34,800/- रूपये को चोरी कर लिया है, प्रार्थी द्वारा गांव के ही नोहर सिंह पर शंका होना बताने कि सूचना पर थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान प्रार्थी एवम् गवाहों का कथन लेकर, विवेचक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना दौरान संदेही नोहर सिंह का लगातार पतासाजी की गई जो घटना दिनांक से गांव से फरार था, मुखबिर की सूचना पर संदेही नोहर सिंह पिता सुमेर सिंह उम्र 32- वर्ष निवासी मेढ़ारी थाना बसंतपुर को पकड़कर कड़ाई से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिसका विधिवत साक्ष्य अधिनियम के तहत आरोपी के निशानदेही पर चोरी के नगदी रकम 1.34,800/- रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी नोहर सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक एवं ओम प्रकाश कुर्रे आरक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।