
सूरसाबाँधा – ग्राम सूरसाबाँधा में नव सृजन परिवार द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय गरियाबंद ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 20 लोगो ने अपना रक्त मानव जीवन की रक्षा व जन कल्याण के लिए प्रदान किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सोपान में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें माध्यमिक व प्राथमिक शाला सूरसाबाँधा में सेवाप्रदाता सेवानिवृत्त शिक्षकों का स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किये। सेवानिवृत्त शिक्षकों में के आर सोनी, विष्णु सिंह वर्मा, पी एस दाऊ, नोहर देवांगन, विश्राम सिंह साहू, ओमकुमार वर्मा, मदन लाल साहू, प्रभु राम साहू, वाय एन शर्मा सर आदि को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों का आशीष वचन प्राप्त हुआ। सम्मान समारोह में उपसरपंच गौतम साहू, देव राम वर्मा, नारायण लाल साहू, प्रताप साहू आदि गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में नव सृजन परिवार के सदस्य महेन्द्र कुमार साहू, श्याम सुंदर साहू, जितेन्द्र साहू, नीरज साहू, देवेन्द्र वर्मा,मुकेश साहू,ताम्रध्वज साहू,योगेश साहू,मानिक साहू,दशरथ लाल वर्मा, देवेन्द्र वर्मा का सराहनीय योगदान रहा उक्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र कुमार साहू के द्वारा व आभार प्रदर्शन शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया।
