ग्राम मड़ेली में  24 घण्टे का अखण्ड राम नाम सप्ताह का आयोजन किया गया।

मुड़ागांव(कोरासी) :- अंचल के ग्राम मड़ेली, कसेकेरा,फिंगेश्वरी मे 24घण्टे रामनाम सप्ताह काआयोजन शनिवार शाम 4बजे से प्ररंभ किया गया है जिसका समापन रविवार देर रात्रि तक होगा यह आयोजन इतवारी त्योहार के समापन पर किया जाता है लेकिन इस वर्ष समापन के साथ साथ किसानों को अच्छी बारिश के लिए रामनाम गुणगान किया जा रहा है वहीं ग्राम मड़ेली में  24 घण्टे का अखण्ड राम नाम सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के वार्ड वार समस्त श्रद्धालु भक्त जनों ने भजन किर्तन किया। गीत संगीत व्याख्या के साथ टोली बनाकर गोलाकार में चक्कर लगाते हुए राम नाम महिमा का बखान किया। बाहर से ग्राम कोसमी नयापारा से रामधुनी मण्डली सुमधुर गीत संगीत के साथ नृत्य पेश किया। वहीं कथा व्याख्यान से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण अध्यक्ष जोहत राम सिन्हा, तुकेश्वर ठाकुर, भूषण ठाकुर, रामकिशन नंदे, प्रेमनारायण ध्रुव,अमृत लाल ठाकुर,रामखिलावन ध्रुव,भीखम ठाकुर,ईश्वर ठाकुर,निलाम्बर ध्रुव,लोचन ठाकुर,भावसिह ध्रुव,रामचरण ठाकुर,समोदा सिन्हा,रामायण विश्वकर्मा,केशव मानिकपुरी, पीताम्बर ठाकुर, देवेन्द्र साहू, विष्णु निषाद,मदन साहू,प्यारे लाल सिन्हा,पवन ठाकुर,तिलक यादव, गोवर्धन ठाकुर, युवराज ठाकुर, आदि का विशेष सहयोग रहा।