रायपुर :- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंकज लाल तिवारी की 96वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ की ओर से उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिका निगम रायपुर, विशिष्ट अतिथि सरिता आकाश दुबे पार्षद ब्राह्मणपारा वार्ड मौजूद रहें | साथी विशेष अतिथि के रूप में मुरली मनोहर खंडेलवाल अध्यक्ष फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संघ, आचार्य रविंद्र नाथ मिश्र, प्रदीप नारायण तिवारी (रिटा.आईपीएस), सविता पाठक, सुभाष शर्मा, सुरेश मिश्रा, अशोक कुमार रायचा, महेश वर्मा, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, अखिलेश त्रिपाठी, चंद्रकांत पांडेय, मंगल भाई, राजेंद्र जांघेल, पुष्पलता तिवारी, किरण नायक,अरूण दुबे, किशोर अग्रवाल, के साथ ही पंकज तिवारी के परिवार जनों एवं ब्राह्मण पर के विशिष्ट जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं | इस अवसर पर विभा तिवारी ने अपने ससुर स्वतंत्रता सेनानी पंकज लाल तिवारी की जीवन गाथा पर अपने विचार व्यक्त किए मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके पंकज लाल तिवारी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई | इस अवसर पर सभी अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंकज लाल तिवारी के बारे में अपने विचार रखें |पंकज लाल तिवारी जी के पौत्र रायपुर स्टेट जी.सी.टी निरीक्षक निशांत तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया
निशांत तिवारी
सदस्य
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ रायपुर
99937 70007
