धर्म जागरण रायपुर ने उदय निधि स्टालिन के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की।

रायपुर :- धर्म जागरण रायपुर समन्वय ने उदय निधि स्टालिन के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने वी बहु संख्यक सनातन हिंदुओं के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए धारा 153(A) 153 भी 294 और 295(A) IPC के अंतर्गत अपराध दर्ज करने की मांग सिविल लाइन थाना प्रभारी से की है | वनांचल न्यूज़ से खास बातचीत में धर्म जागरण समन्वय के जिला प्रमुख शशि व्यास ने बताया कि उदय निधि स्टालिन द्वारा दिया गया बयान सनातन धर्म के विरुद्ध है और बेहद अशोभनीय है साथ ही गैर हिन्दूओं को हिंसा के लिए भड़काने वाला है | सर्व हिंदू समाज इसका विरोध करता है और उदय निधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्यवाही करने की मांग करता है | इस अवसर पर आरबी सिंह, सीताराम गुप्ता, महेंद्र चौहान, शिव  शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें |