प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा भवन में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर बहुत ही धूमधाम से मनाया ।

महासमुंद :- छोटे-छोटे बच्चों में बहुत उमंग और उत्साह देखा गया श्री कृष्ण एवं राधा की झांकी एवं झूला सजाई गई , छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर बहुत ही सुंदर नृत्य एवं डांस प्रस्तुत किया, प्रातःकाल निराकार शिव पिता की अमृतवाणी सुनने के पश्चात विशेष रूप से कृष्ण के नाम भोग लगाया गया, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने कहा सच्चा जन्माष्टमी तब कहलाएगा जब हम श्री कृष्ण के गुणों एवं विशेषताओं को अपने जीवन में शामिल करेंगे, बहन जी ने आगे कहा इस सृष्टि की नंबर वन पावन आत्मा एवं प्रथम राजकुमार आनेवाले निकट भविष्य में शीघ्र इस धरा पर पुनः हमारे भारत भूमि पर  पधारने वाले हैं, वर्तमान में सृष्टि अपने महा परिवर्तन की दौर से गुजर रहा है सृष्टि रूपी घड़ी का कांटा एक बार फिर उसे नए स्वर्णिम युग के द्वार पर आ खड़ा है ,प्रकृति के पांचो तत्व भी उस पावन आत्मा के स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं और विश्व महापरिवर्तन में सहयोगी बनने तैयार खड़े हैं अन्त में दीदी ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी।