नगर की शैक्षणिक संस्था प्रयास पब्लिक स्कूल, कोपरा में को जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।

कोपरा :- इस अवसर पर विद्यालय में बच्चो के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे क्लास नर्सरी से पीपी टू के नन्हें-मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल की भूमिका में नजर आए, कोई कृष्ण कन्हैया बना तो कोई बनी राधा । क्लास 1 से 5 वाले बच्चे मटकी डेकोरेशन मोर पंख एवं बांसुरी सज्जा और क्लास 6 से 8 पालकी सज्जा जैसी अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित किये गए जिसमे बच्चों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनकी प्रस्तुति पर अभिभावकों ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। संस्था के प्रिंसीपल युगलकिशोर साहू, वाइस प्रिंसिपल किरण भारती , स्कूल इंचार्ज लल्ली तारक और एच.एम. श्रेष्ठा तारक ने भगवान श्रीकृष्ण और मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की ।

नौनिहाल राधा-कृष्ण तथा गोप-गोपी की वेशभूषा में तैयार प्यारे बच्चों ने सुंदर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात सभी बच्चों ने मटकी फोड़ खेल में बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेल का आनंद उठाया इस बीच संस्था के सभी शिक्षक भी बच्चो संग खेल में शामिल हुए और बाल्य जीवन का आनंद उठाया। स्कूल के प्रिंसिपल युगलकिशोर साहू ने बताया कि भगवान कृष्ण की विभिन्न विद्याओं में पारंगत होने, उनके कर्मयोगी होने और कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक प्रभारी यामिनी साहू, शिक्षकों किरण भारती, लल्ली तारक, श्रेष्ठा तारक, इंदु साहू, हेमलता महिलांगे, गीतांजलि महिलांगे, नंदनी साहू, अनामिका यादव, डॉली साहू, गायत्री वर्मा, खुशबू साहू, कृष्णा साहू एवम ड्राइवर स्टाफ आया दाई लक्ष्मण साहू, जानेंद्र साहू, रवि नवरंगे, ओमप्रकाश चक्रधारी,  दसोदा बाई,  खेमीन बाई,  उषा बाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रीतम  साहू ने दी।