
मगरलोड :- पूरे भारतवर्ष में आज रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं पर विधानसभा कुरूद क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता योगेश साहू अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया तथा उन्होंने यह भी कहा की मजबूत एवं पवित्र रिश्ता में मुहूर्त कभी बाधा नहीं हो सकती अगर हमारा मन दिल कर्म साफ है तो हर वक्त हर समय एक अच्छा मुहूर्त है भाई बहन का पवित्र रिश्ता जन्मो जन्मो का होता है, हम साइंस की दुनिया में जी रहे हैं पहले रक्षाबंधन का मतलब दिनभर रक्षाबंधन होता था कोई मुहूर्त या कोई बाधा नहीं थी। उन्होंने पूरे देश व प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।
