
संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य कविता यादव ने देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रक्षाबंधन एवं ओणम पर्व की उपलक्ष्य में रसोई गैस की कीमतों में 200 से 400 की कमी कर सभी ग्रृहणी महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देकर हम महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को धन्यवाद देती हूं निश्चित ही रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर इस तरह का फैसला उज्जवला गैस प्राप्त महिलाओं के लिए राहत भरी निर्णय है। कविता यादव ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मंडल द्वारा 75 लाख नए उज्जवला गैस कनेक्शन दिए जाने का निर्णय का भी स्वागत करते है जिससे छूटे हुए परिवार को गैस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा।
