भागीरथी मांझी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं।

देवभोग- भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथी मांझी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व मानवीय संवेदना, जनसरोकार तथा राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प है।

मांझी ने कहा कि रक्षाबंधन का मांगलिक पर्व मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है बहनें नई उमंगों और उत्साह साथ भाइयों की कलाइयों सजाती है। सदियों से मनाए जा रहे इस पर्व में सतिकता और सांस्कृतिक बोध समाहित है। सांस्कृतिक परंपराओं और भारती आदर्शों का पर्व है।