*एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का होगा कोविड टीकाकरण*
*जिले में 56,140 लोग इस आयु वर्ग के निवासरत*
*19 केन्द्रों में किया जा रहा कोविड टीकाकरण*

*सुकमा । भारत शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए अब डाक्टर के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नही होगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को पहले की तरह वैक्सीन लगाया जाना जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया हैं कि 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जिले में व्यापक योजना बनाई जाए। जिले में 45 वर्ष से अधिक के लगभग 56 हजार 140 व्यक्ति निवासरत हैं। कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण के अंतर्गत इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
*अब तक 12 हजार 998 व्यक्तियों ने लगवाया है प्रथम डोज़*
जिले में कोविड टीकाकरण हेतु 19 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के तहत अब तक जिले के 45 से 59 एवं 60 से अधिक के आयु वाले 12 हजार 998 लोगों ने कोविड टीका का प्रथम डोज़ लगवाया है। जिसमें 5018 व्यक्ति 45 से 59 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक के 7980 व्यक्ति शामिल है। जिला प्रशसन सुकमा जिलेवासियों से निर्भीक होकर टीकाकरण करवाने की अपील करता है। वैक्सीन के विपरीत प्रभाव नगण्य हैं और इससे संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। वैैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन आवश्यक रुप से करें, मास्क का उपयोग करें एवं सर्वाजनिक स्थानों पर फिजिकल दूरी बनाए रखें।
