मजदूरी का पैसा खा कर दलाल फरार हुआ तो,ईंट भठ्ठी मालिक ने 10 मजदूरों को उनके 8 नाबालिग बच्चों समेत बंधक बनाकर जबरिया काम ले रहा है।

गरियाबन्द-मजदूरी का पैसा खा कर दलाल फरार हुआ तो,ईंट भठ्ठी मालिक ने 10 मजदूरों को उनके 8 नाबालिग बच्चों समेत बंधक बनाकर जबरिया काम ले रहा है। बूढ़े पिता ने बेटा बहु व पोता समेत अन्य बंधक परिवार को छुड़वाने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा है।
मूँगझर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग धनसिंह सोनवानी ने आज एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो के पास पहूच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा है,जिसमे बुजुर्ग ने अपने बेटा करनो राम,बहु रायती के अलावा नाबालिग पोता दुर्गेश,गौरी व आलोक समेत झिरिपानी , दरलीपारा के कुल 18 लोग जिसमे 8 नाबालिग को बंधक बनाए जाने की सूचना दिया है।पत्र में बताया गया है कि आंध्र के आवापल्ली जिले के खम्मन में एक ईंट भठ्ठी निर्माण करने वाला ठेकेदार बंधक बनाया है।पिता के मुताबिक उसका बेटा खगेश ने फोन पर सूचना दिया है,उसने बताया है कि ओड़िसा निवासी जिस मजदूर दलाल के चंगुल में फंस कर वे लोग काम करने गए थे,वही दलाल ठेकेदार से मजदूरी का सारा पैसा एडवांस उठा कर भाग गया।बताया गया है कि सारे मजदूर जनवरी में गए हैं।15 दिन पहले मजदूरों ने मजदूरी राशि की मांग किया तो ठेकेदार ने केवल राशन का खर्च देकर हाथ खड़ा कर दिया।अप्रेल माह तक भी काम करने से पैसे का चुकारा नही हो पायेगा,ऐसा कह कर मजदूरों के विरोध के बावजूद जबरिया उन्हें कैम्पस के भीतर बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा है।एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो ने कहा कि पिता के ज्ञापन के बाद मामले से जिला श्रम अधिकारी व कलेक्टर को अवगत कराया गया है।जैसे ही निर्देश मिलेंगे आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

*जिले में रोजगार की कमी नही पर भुगतान की समस्या- इस वित्तीय वर्ष में रोजगार ग्यारंटी योजना के तहत 94 गांव में 668 कार्य कराए गए,24362 परिवार के 49761 मजदूरों को काम मिला जिसमे 6127 परिवार तो ऐसे है जिन्हें 100 दिन का रोजगार उपलब्ध हुआ है ,16 लाख 83689 मानव दिवस का कार्य करवा कर मनरेगा शाखा जिले में अव्वल तो है।लेकिन सबसे बड़ी पीड़ा मजदूरी भुगतान का है जिसके कारण मजदूरों का इस योजना के प्रति मोहभंग हो जाता है।प्राप्त आंकड़े बताते है जनवरी से मार्च तक काम का 3 करोड़ 57 लाख का मजदूरी भुगतान अब तक नही हुआ है,जबकि अधिनियम के मुताबिक सप्ताहं भर मे मजदूरों को भुगतान करना अनिवार्य है।कर्यक्रम अधिकारी एस के नवरंगे ने कहा कि ऊपर से ही आबंटन नही मिला है,जिला व ब्लॉक स्तर की तैयारी पूरी है।

फोटो-खम्मन मे एक ईंट भट्ठी ठेकेदार के कैप्मस में बने झोपड़ी से बंधक मजदूर व मासूमो ने रिहाई के लिए ऐसा अपील कर प्रशासन को भी यह तस्वीर भेजा है।