सांसद चुन्नीलाल साहू ने लगवाया कोरोना का टीका

जामगांव(फिंगेश्वर):-कोरोना की वैश्विक महामारी को भारत की पुण्यभूमि में विफल करने हेतु एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के अभियान को सफल बनाने के लिये महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने आज महासमुन्द के शासकीय चिकित्सालय में कोवैक्सीन का टीका लगवाया। साथ ही क्षेत्र की जनता तथा अपने सभी इष्ट मित्रों से आग्रह भी किया है कि वे भी टीका लगवाकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए समाज को सुरक्षित और सुदृढ बनाये ।
