जनपद पंचायत छुरा की सामान्य सभा की बैठक में बिजली विभाग रहा टारगेट में लोवोल्टेज व बिजली कटौती को लेकर भड़के जनपद सदस्य जनपद पंचायत के बैठक में लोवोल्टेज और बिजली कटौती पर घिरे बिजली विभाग के अधिकारी

जनपद पंचायत छुरा की सामान्य सभा की बैठक में बिजली विभाग रहा टारगेट में लोवोल्टेज व बिजली कटौती को लेकर भड़के जनपद सदस्य

जनपद पंचायत के बैठक में लोवोल्टेज और बिजली कटौती पर घिरे बिजली विभाग के अधिकारी

संवाददाता यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा

छुरा:- जनपद पंचायत छुरा के जनपद सभा कक्ष में बुधवार को सामान्य सभा का बैठक का आयोजन रखा गया था।
बैठक में जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अशोक दीक्षित, जनपद पंचायत छुरा के सीईओ रुची शर्मा के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक का मुख्य एजेंडा कार्ययोजना को लेकर था सर्व प्रथम जीपीडीपी कार्य योजना के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिसमें 15 वे वित्त योजनांतर्गत वर्ष 2020-21के जनपद पंचायत विकास योजना जीपीडीपी योजनांतर्गत जनपद के सभी जनपद सदस्ययों ने अपने -अपने क्षेत्र में कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव जमा किया।जिसपर जनपद के सीईओ रुची शर्मा ने कहा कि इन सभी प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन की बैठक में अनुमोदन के पश्चात जिला पंचायत स्वीकृति के लिए भेजने की बात कही।
बैठक में विभाग वार खण्ड प्रमुख के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में चल रही सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी जनपद सदस्यों को दी गयी। जिसमे स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ प्रजापति ने बताया कि छुरा ब्लाक में स्वास्थ विभाग ने अब तक कोरोना की 5877 लोगो की जांच की गयी है। जिसमें 385 केश पांजिटिव लक्षण के पाये गये हैं। गंभीर 24 लोगों को जिला कोविड हास्पिटल गरियाबंद आईसुलेसन में तथा 12 लोगो को होम कोरेन्टाइन में रखा गया है। उन्होने 1 अप्रैल से 45 से 59 वर्ष के सभी वर्ग को व बीपी शुगर के मरीजों को भी अनिवार्य रुप से लगवाने की अपील की है।उन्होंने आगे बताया कि छुरा ब्लाक के सभी च्वाईस सेन्टरों में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जिसमें सभी एपीएल कार्ड धारियां के सभी सदस्यों की 50-50 हजार तथा बीपीएल कार्ड धारी के 5 लाख रुपए तक आयुष्मान भारत कार्ड नि:शुल्क बनने की जानकारी दी।विद्युत विभाग के एई दीवान ने विभाग की कार्ययोजना रखी। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, प्रहलाद यदु, थानेश्वर कंवर ,संत राम नेताम सहित सभी जनपद सदस्यों ने लोवोल्टेज, बिजली, कटौती तथा बगैर रीडिंग बिल के मनमाने बिल आने का आरोप बिजली विभाग के अधिकाकारियो पर लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने की बात कही , वही इस बैठक में पीएचई विभाग के अधिकारी के अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए शो काज नोटिस भेजवाने की बात की गई। साथ ही भीषण गर्मी में पेयजल व निस्तारी पर क्षेत्र में गहराते जल संकट को ध्यान में रखते हुए सभी जनपद सदस्यों ने समय पूर्व व्यवस्था में सुधार करने पी एच ई विभाग से पत्र व्यवहार कर समस्या को हल करने की मांग रखी।इस दौरान बिजली विभाग के ए ई दीवान ने क्षेत्र में लोवोल्टेज का कारण विद्युत की ज्यादा खपत को बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अधिक बोर को बिजली की सप्लाई विभाग द्वारा दिया गया है जिसके कारण क्षेत्र में लोवोल्टेज की समस्या बनी हुई है । फसलों में धान को बोना जिसमें पानी का अधिक लगना। तथा चोरी छुपे विद्युत की चोरी करने ,व लम्बी दूरी कौमा से बिजली की सप्लाई होना जैसे लोवोल्टेज के प्रमुख कारण है। फिर भी विभाग के द्वारा क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए मडे़ली के सिद्ध बाबा मंदिर पास के प्लाट 132 kv के विद्युत सेन्टर बनाये जाने की माँग पत्र शासन और प्रशासन को भेजा जा चुका है। शीघ्र स्वीकृत होने पर क्षेत्र लोवोल्टेज से मुक्त हो जायेंगे। शीघ्रता के लिए जनता व जनप्रतिनियों को भी ध्यान होगा।
बैठक में वन विभाग, व आर ई एस, के भी अधिकारीयो ने भी अपने विभागीय जानकारी दी।बैठक में सभी जनपद सदस्यों ने अपने क्षेत्रिय समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम बिरोडार से कचना ध्रुवा मार्ग पर पुलिया निर्माण, बोदलपारा, दर्री पारा के आहता निर्माण के रुके अंतिम किश्त, तथा अतरमरा में सिंचाई हेतु पानी, अतरमरा में ही सामुदायिक शौचालय निर्माण में आ रही राजनैतिक अडंगा पर भी सवाल उठाया । विधायक प्रतिनिधि अशोक दीक्षित ने बैठक में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी को,जनता और जनप्रतिनियों के कार्यो को तत्काल करने का निर्देश दिया। सभापति प्रहलादू यदु ने दिवंगत जनपद सदस्य हेमलाल चन्रदकर के क्षेत्र की जीपीडीपी योजना का कार्य जनपद अध्यक्ष के द्वारा प्रस्ताव देने की बात रखी ,जिसपर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव स्वीकार किया गया। सामान्य सभा में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व सभापति में रजनी सतीश चौरे, बुन्दा गजेन्द्र साहू,संत राम नेताम,पुष्पा देवानंद साहू, तथा जनपद सदस्यों मेंअशोक पटेल, रिखी यादव,शशीमुखी नेताम, लगनीअवध साहू,सतबती सोरी, सुखबती टांडे, शांति नागेश, जागृति ठाकुर,हेमलता, सावन अघन सिंह ठाकुर सहित जनपद के कर्म चारी गण उपस्थित थे।