ग्राम चुरकी में दिखे विचरण करते दो दंतैल ,क्षेत्र वासी रहे सावधान
आनंद भोई बागबाहरा।क्षेत्र में हाथियों का आवाजाही से क्षेत्र की जनता में खौफ का साया पसरा हुआ है ,दंतैल किसानों का फसल चौपट करने साथ गांव में घुसकर घरों को नुकसान पहुंचा रहे है वही कई जगहों पर तो दंतैल और आदमियों के बीच भिंडत भी हो जाता है जिसमे लोगो को जान से हाथ गवानी पडती है।
सूचना मिल रही कि बागबाहरा समीप ग्राम चुरकी के गलियों में दो दंतैल को विचरण करते देखा गया है।और कयास लगाया जा रहा है दंतैल ग्राम तरपोंगी पाली,सोरमसिंघी,खल्लारी, ओंकारबन्ध,नवागांव,हाडाबन्ध, एम के बाहरा,भीमखोज,जोराताराई, रैताल, क्षेत्र में विचरण कर सकता है अतः क्षेत्र के नागरिकों के साथ साथ वन विभाग के अमले को भी सतर्क रहने और नागरिकों की सुरक्षात्मक पहल करने की जरूरत है।
