लोवोल्टेज व बिजली कटौती से किसानो की फसल चौपट होने के कगार पर जिम्मेदार कौन:-राजेश साहू
गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने लगाया राज्य के कांग्रेस सरकार पर किसानों से धोखा करने का आरोप
छुरा:- एक तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार अपने आप को किसानों का हितैषी बता कर वाहवाही लूटने में कोई कसर नही छोड़ रही है किसानों के हित के लिए बड़े बड़े दावे करते अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन छपवा कर वाहवाही लूट रही है लेकिन हकीकत में देखा जाये तो कांग्रेस सरकार को किसानों से कोई चिंता नही है आज किसान परेशान व मायूस है प्रदेश में लगातार बिजली कटौती व लोवोल्टेज के चलते किसानो के खेतों में पानी नही होने के कारण किसानों की खेत सुख रही है किसानों की फसल मरने के कगार पर पहुच चुकी है लेकिन अपने आपको किसानों की हितैषी बताने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार इस गम्भीर मामले में चुप्पी साधे हुए है जो सरकार की दोहरी चेहरे को उजागर करता है श्री साहू ने कहा कि आज गरियाबंद जिले के किसानों की फसल पानी के अभाव में सुख रही है रात में बिजली अघोषित बिजली कटौती के कारण जिले के लोग रतजगा करने पर मजबूर है बिजली कटौती व लोवोल्टेज के कारण लोग आंदोलन धरना प्रदर्शन कर रहे है लेकिन अपने आपको को किसानों का हितैषी बताने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार इस गम्भीर मामले में गूंगी और बहरी बने चुपचाप बैठी किसानों की बर्बादी का इंतजार कर रही है। सरकार छत्तीसगढ़ की बिजली बाहर राज्य को बेच रही है और छत्तीसगढ़ के लोग छत्तीसगढ़ में बम्पर बिजली की उत्पादन के बाद भी बिजली समस्या से जूझ रहे है। जो सरकार की विफलता बया कर रही है।
