*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू 
पखांजुर में कोरोना का कहर, जिले में मिले 47 पॉजिटिव, SDM नेताम ने लोगों से जागरूक रहने का किया आह्वान ।
जिले के परलकोट क्षेत्र में कोरोना का कहर एक बार फिर लोगों में डर का माहौल बना दिया है। कुछ महीने पहले ही परलकोट में कोरोना पर काबूू पाया था। लेकिन अचानक क्षेत्र में एक बार फिर दस्त्क दे दी है। कुछ महीनों तक राहत की सांस ले रहा कोयलीबेड़ा का परलकोट क्षेत्र जहाँ 133 गांव के अलावा कई छोटे आश्रित गांव शामिल है।
जहाँ कुछ महीनों तक कोरोना के संकट का दहशत कम था अचानक क्षेत्र में कोरोना के मरीजों में इज़ाफ़ा होते देख लोगो मे दहशत का माहौल हो गया है, परलकोट क्षेत्र छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र है जहाँ एक ओर महाराष्ट्र में कोरोना क़हर ढा रहा है वही छत्तीसगढ़ का परलकोट क्षेत्र में कोरोना का खतरे का डर बना हुआ है।
इस मामले में पखांजुर SDM धनंजय नेताम का कहना है कि बाकी जिले से यहाँ क्षेत्र सुरक्षित है लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है फ़िलहाल क्षेत्र की सुरक्षा को मध्यनजार रखते हुये सभी कार्यक्रमो पर रोक लगा दी गई है, लोगो से अपील है कि वहाँ भीड़भाड़ वाले जगहों से परहेज करें मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करे बार बार हाथ धोएं सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें और जरूरत न पड़ने पर घर से बाहर न निकले, वही महाराष्ट्र सीमा पर हमारी नज़र है सभी प्रकार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
