दुग्ध उत्पादक सह समिति के अध्यक्ष पर लगा 18 लाख रुपए के गबन का आरोप, SDM से FIR की मांग ।

*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू

दुग्ध उत्पादक सह समिति के अध्यक्ष पर लगा 18 लाख रुपए के गबन का आरोप, SDM से FIR की मांग ।
पखांजुर कांकेर जिले के कापसी दुग्ध उत्पादक सह समिति के अध्यक्ष कार्तिक हालदार पर लगभग 18 लाख रुपए से ज्यादा के गबन का आरोप है. इससे क्षेत्र के 180 किसान प्रभावित हो चुके है, लगातार 19 महीनों से कार्तिक हालदार ने समिति के खाते में अपना आधार कार्ड को लिंक करवाकर कापसी के ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा पैसों का आहरण किया है. जिसकी जानकारी समिति के अन्य सदस्यों को पता चलते ही बैठक की गई. जिसमें किसानों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है.

18 लाख का गबन की खबर सुनते ही किसानों में काफी आक्रोश देखा गया. स्थानीय किसानों ने पखांजुर SDM को शिकायत कर दोषी पर FIR की मांग कर पैसों की वसूली कर समिति में वापस देने की मांग की है और मामले की सुनवाई न होने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी गई.