शासकीय हाई स्कूल जामगांव में स्वीप कार्य योजना मतदान जागरूक संबंधित राखी निर्माण प्रतिस्पर्धा का हुआ सफल क्रियान्वयन।

 

देवभोग :- गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01अक्टूबर 20 23 के संदर्भ में आयोग द्वारा जारी समय सारणी का प्रचार एवं लोग व्यापी करण तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु स्वीप कार्य योजना तैयार किया गया है

जिसके तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी  देवनाथ बघेल के मार्गदर्शन में विकासखंड नोडल अधिकारी ( स्वीप) नयन प्रधान के द्वारा आज शास. हाई स्कूल जामगांव में संचालित त्योहारों में मतदान संबंधीत राखी निर्माण प्रतियोगिता कार्यक्रम क्रियान्वित करते हुए कहा कि मतदाताओ को ऐसे जागरूक करें कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के द्वारा शत प्रतिशत मतदान हो कार्यक्रम में कुल 120 बच्चों ने सम्मिलित हुए यह प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिस्पर्धा ऐसा लग रहा था मानो कोई किसी से कम नहीं सभी छात्राएं

राखी निर्माण कार्य किये फिर भी शिक्षिकाओ के द्वारा मूल्यांकन करते हुए प्रथम स्थान संजना सोनी कक्षा 9वी,द्वितीय स्थान  गुड्डी वर्मा कक्षा 9वी, तृतीय स्थान  योगेश्वरी नागेश कक्षा 10वी प्राप्त किए यह राखी निर्माण प्रतियोगिता कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल स्वयं उपस्थित होकर शत् प्रतिशत मतदान तथा बच्चों को अभी से पाठ्यक्रम की तैयारी करने हेतु प्रेरित किया गया हाई स्कूल के प्राचार्य सुशील अवस्थी के द्वारा संकल्प पत्र बांटकर मतदाताओं को नाम हस्ताक्षर हेतु निर्देश दिया गया ।प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों के साथ समस्त स्टाफ एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक लोचन राम बघेल का सराहनीय योगदान रहा।