
देवभोग :- विवरण अगामी विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुये वरिष्ट अधिकारियो के दिशा निर्देशन में अनुज कुमार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुरं जिला गरियाबंद छ०ग० धीरज चोपदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धरमगढ़ जिला कालाहाण्डी उडिसा थाना प्रभारी देवभोग थाना प्रभारी अमलीपदर थाना प्रभारी इंदागांव जिला गरियाबंद छ0ग0 थाना प्रभारी धरमगढ़, थाना प्रभारी गोलामुंडा, थाना प्रभारी खोखसरा, थाना प्रभारी सीनापाली, थाना प्रभारी चांदाहाण्डी उडिसा की उपस्थिति में आज दिनांक 26.08.2023 को सीमावर्ती पुलिस अनुविभागीय अधिकारियो एवं थानो के थाना प्रभारी की बैठक थाना परिसर देवभोग जिला गरियाबंद में रखी गयी थी बैठक में मुख्यतः सीमावर्ती थानो के साथ आपसी समन्वय बनाकर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में सहयोग पर सहमती बनी साथ ही अवैध गांजा शराब तस्करी में रोक लगाने व एक दूसरे के सहयोग कर तस्करी करने वाले लोगो पर कार्यवाही करने में आपसी सहयोग चुनाव के दौरान राज्य के सीमावर्ती चेंकपोस्टो में चेंकिग कार्यवाही किये जाने के संबंध में चर्चा हुआ तथा थानो में प्राप्त सूचना का अदान प्रदान करने के संबंध में सहमति बनी ।
