कांग्रेस के विधायक, नेता और सरकार के खास अफसर अवैध वसूली का सिंडिकेट चला रहे हैं -योगेश्वर राजू सिन्हा।

महासमुन्द :- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कोल परिवहन घोटाले में कांग्रेस के दो विधायकों सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा अदालत में चार्जशीट पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो जग जाहिर है कि कांग्रेसी भ्रष्ट हैं लेकिन अब ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो विधायकों तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ साक्ष्यों के साथ चालान प्रस्तुत कर दिया है। आरोप है कि इन कांग्रेसियों ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत से रकम उगाही थी। प्रदेश सरकार के प्रियपात्र अफसर के खिलाफ भी अभियोग पत्र दाखिल हुआ है। यह साबित कर रहा है कि कांग्रेस के विधायक, नेता और सरकार के खास अफसर अवैध वसूली का सिंडिकेट चला रहे हैं। उन्होने कहा कि कोई भी भ्रष्टाचार का मामला जब सामने आता है तो उसमें कारोबारियों, अफसरों और कांग्रेस नेताओं का गठजोड़ सामने आता है। छत्तीसगढ़ में संगठित अपराध संस्था चल रही है। यह प्रदेश सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब कांग्रेस के विधायकों, कांग्रेस नेताओं, सरकार संरक्षित अफसरों और घोटालेबाज कारोबारियों की बारी है। कई सारे घोटालेबाज सही जगह पहुंच गए हैं। साक्ष्य इतने मजबूत हैं कि जमानत नहीं मिल रही। अब तक बचे सारे घोटालेबाज भी सही जगह पहुंचा दिये जायेंगे।भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि अब तो यह स्पष्ट है, कांग्रेस सरकार टोटल भ्रष्ट है। इस सरकार के अफसर जेल में हैं। सत्ता पक्ष के दो विधायक कोल परिवहन घोटाला ।