( कार्यकाल समाप्ति पर नैतिकता के आधार पर दिया इस्तीफा )
( चुनावी प्रकिया को निष्पक्ष करवाने के उद्देश्य से लिया निर्णय )
किरंदुल — एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में ठेकेदारों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए संचालित किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर संघ के कार्यालय सचिव सुजीत चन्द्रन पिल्लई ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के उपरांत नैतिकता एवं संगठनात्मक परंपराओं का सम्मान करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । मीडिया से चर्चा करते हुए संघ के वर्तमान कार्यालय सचिव सुजीत पिल्लई ने कहा कि
मेरा यह निर्णय आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है।मुझे अपने कार्यकाल के दौरान आप सभी का जो सहयोग, स्नेह एवं विश्वास प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आशा है कि आप सभी का सहयोग संगठन की उन्नति एवं मजबूती के लिए निरंतर बना रहेगा।
