मोटोरसायकल और कुत्ते में भिंडत, 3 लोग घायल

मोटोरसायकल और कुत्ते में भिंडत, 3 लोग घायल

आनंद भोई बागबाहरा।दीन ब दिन दुपहिया वाहन और जानवरो के बीच दुर्घटना बढ़ते जा रही है ,इसे मोटर सायकल चालक की लापरवाहि समझे या जानवर की।
ऐसा ही एक घटना बागबाहरा क्षेत्र अंतर्गत लमकेनि बांध समीप मोटर साईकल और कुत्ते के बीच भिंडत हो गई जिसमें बाइक सवार और 2 अन्य साथी बुरी तरह से घायल हो गए ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे और रास्ते में बाइक कुत्ते से टकरा गया जिसमें 3 लोग घायल हुए है ,घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोगो ने आपातकाल सेवा वाहन 112 को घटना की जानकारी दी जिसके बाद तीनों को बागबाहरा CHC (सरकारी अस्पताल)उपचार के लिए ले जाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो को पिपरहट्टा जिला गरियाबंद निवासी बताया जा रहा है।