पेंशन योजना का लाभ अब घर बैठे मिलेगा लोगो को बिहान के बैंक सखी घरों में पहुंचकर करेंगें भुगतान l

मैनपुर :- मैनपुर विकासखण्ड में राष्ट्रीय अजीविका मिशन बिहान के बी.सी.सी सखी द्वारा पेंशन भुगतान के लिए गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा निर्देश के परिपालन में आज गुरूवार को मैनपुर विकासखण्ड के सभी पंचायतों में वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत आने वाले हितग्राहियों के घर घर पहुंचकर भुगतान किया गया, मैनपुर विकासखण्ड में कुल वृध्दा पेंशन 4231, विधवा पेंशन 2500, विकलांग पेंशन 345, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 5311, सुखद सहारा पेंशन 1470, मुख्यमंत्री पेंशन योजना 3108 कुल 21965 हितग्राही है जिनका आज बिहान के बैंक सखी द्वारा पेंशन भुगतान करने में सहयोग किया गया, जो हितग्राही अत्यधिक वृध्द विकलांग है और बैंक तक नही पहुंच रहे है उनके घर में जाकर भुगतान किया जायेगा आने वाले प्रति माह यह अभियान चलाया जायेगा ग्राम पंचायत भाठीगढ में इस योजना का मैनपुर एसडीएम हितेश पिस्दा एंव सीईओ मैनपुर अंजली खल्खो द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।