
गरियाबंद :- गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज गुरूवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडीए आईपीडीए दवाईयों की उपलब्धताए मेडिकल स्टॉफ एवं साफ.सफाई व्यवस्था का जायजा लिया । साथ ही ऑपरेशन थिएटरए औषधि भंडार कक्षए पंजीयन कक्षए टीकाकरण कक्षए एक्स.रे कक्षए डायलिसिस यूनिटए सोनोग्राफीए पोषण पुनर्वास कक्षए रसोई कक्षए पुरूष व महिला वार्डए ऑक्सीजन कक्षए शिशु रोग कक्ष इत्यादि का भी अवलोकन किया। उन्होंने आईपीडी मरीजों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड से ईलाज करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में ईलाज कराने के लिए भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लीए साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आये मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में ही उपलब्ध दवाईयों का वितरण करें। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ नाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
