*एक बार फिर जिले के शासकीय राशन दुकान में राशन की हेराफेरी *अधिकारियों के सुस्त रवैये से राशन माफिया सक्रिय*

*एक बार फिर जिले के शासकीय राशन दुकान में राशन की हेराफेरी
*अधिकारियों के सुस्त रवैये से राशन माफिया सक्रिय*
परमेश्वर कुमार साहू ,27 मार्च 2021

छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैरा ( नवापारा ) के नवापारा में स्थित सरकारी राशन दुकान से राशन की हेराफेरी का मामला फिर सामने आया है,
लगातार हो रहे राशन हेराफेरी से लगातार अंचल में यह चर्चा का विषय बन गया है कि, शासकीय राशन दुकान में राशन की हेराफेरी तो होती हैं पर ऐसे काम मे संलिप्त लोग पकड़े क्यो नही जाते, आखिर अधिकारी क्यो जांच कर कार्रवाई नही करते? कार्रवाई नही होने से तरह तरह की बाते सामने आ रहा है, जिससे हेराफेरी करने वाले लोग बेफिक्र हो कर लगातार इस तरह के घटना को अंजाम दे रहे हैं,
गरीबो के राशन में हेराफेरी का कार्य जिस तरह से किया जा रहा हैं, उसको देख कर ऐसा लग रहा है कि अंचल में राशन माफ़िया भी अब सक्रिय हो गए हैं व अब राशन दुकानों में भी अब चोरी और हेराफेरी की वारदात बढ़ गया है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन दुकान से चावल, चना व शक्कर की बोरियो की हेराफेरी हुई है, जब इस पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए कुलेश्वर साहनी( प्रबंधक) व पूर्व सेल्समेन से संपर्क किया गया तो वह फोन कॉल स्वीकार ही नही किये और न ही कार्यालय में उपस्थित मिले,

*कार्रवाई नही होने से लगातार हो रहा हेराफेरी*

आपको बता दे कि छुरा ब्लॉक के राशन दुकानों में लागातर राशन की हेराफेरी हो रहा है, बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई कार्रवाई नही किये और न ही जिम्मेदार लापरवाह कर्मचारियों को पदमुक्त किये है, इसके पूर्व मुड़ागांव के शासकीय राशन दुकान में इस तरह से हेराफेरी हो चुका लेकिन अब तक इसका कोई खुलासा नही हो पाया हैं,
धान खरीदी केंद्रों में धान की बोरिया खुले आसमान के नीचे रखी रहती हैं, लेकिन बंद कमरों में राशन की चोरी या फिर रास्ते से ही हेराफेरी? यह सवाल बार बार उठ रहा हैं,
अब देखना होगा कि गरियाबंद जिले के उच्च अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई करते है या फिर इस बार राशन माफियाओं पर मेहरबानी दिखाते हैं,बहरहाल इस मामले की जानकारी छुरा थाने में दी गई इस पूरे मामले की छुरा पुलिस जांच में जुड़ी हुई हैं…..!